Monday, 22 September 2014

RECORD: पहले वीकेंड पर आईफोन6 और आईफोन6 प्लस के 1 करोड़ मॉडल बिके

नई दिल्ली: बीते 9 सितंबर को लॉन्च हुआ एपल
आईफोन6 ने उम्मीदों से कई
ज्यादा लोगों को लुभाया है. कंपनी ने एक
प्रेस रिलीज़ के जरिए बताया है कि महज तीन
दिनों में आईफोन6 और 6 प्लस के एक करोड़
हैंडसेट बेचे जा चुके हैं, जो पिछले आईफोन
की तुलना में कहीं ज्यादा है.
पिछले साल जब कंपनीने आईफोन5C औऱ 5S लॉन्च
किया था तो इसकी पहले वीकेंड पर 90 लाख
हैंडसेट बिक्री हुई थी पर आईफोन6 और 6 प्लस
ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
आईफोन के इस नए मॉडल को लगभग 60 लाख सेट
टीनएजर्स ने खरीदे हैं.
इस फोन की दीवानगी तो लोगों के सिर इस कदर चढ़
कर बोल रही है कि लोग इस फोन को खरीदनें के
लिए कुछ भी करने को तैयार है. खास कर कम उम्र
के लड़के-लड़कियों में आईफोन6 का क्रेज
चढ़ कर बोल रहा है.
आईफोन6 और आईफोन6 प्लस के कुछ खास
स्पेशिफिकेशन पर एक नज़र
कैमरा: आइफोन 6 और आईफोन 6 प्लस का कैमरा 8
मेगा पिक्स्ल isight 1.5µ है. यह एक ऐसी तकनीक
है जो एक एसएलआर कैमरे की तरह
बताएगा कि आपकी फोटो फोकस में है
या नहीं.इसी के साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज़
स्टेबलाइजेशन की टेक्नोलॉजी है ( केबल
आईफोन 6 प्लस में) जो कम लाइट में
भी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देगी. आईफोन के
कैमरे में ऑटो इमेज़ स्टैबलाइजेशन,
पैनोरैमा, बर्स्ट मोड के साथ कई और
भी खूबियां हैं.
एपल पे: इस फीचर की मदद से आप फोन के एक टच
से खरीदी गई चीजों का पेमेंट कर सकते हैं. इस
फीचर की वजह से आपका फोन एक क्रेडिट कार्ड
की तरह काम करता है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल
अमेरिका में है. भारत में यह फीचर कब से शुरू
करेगा, इस बारे में कुछ भी साफ
नहीं किया गया है.
डिस्प्ले: आईफोन 6 की डिस्प्ले 4.7 इंच है.
तो वहीं आईफोन 6 प्लस में 5.5 इंच की हाई-
स्क्रीन रेज़ोल्यूशन के लिए 'रेटिना एचडी'
टेक्नॉलॉजी वाली स्क्रीन लगी है.
स्क्रीन लॉक: आईफोन6 और आईफोन6प्लस से
पहले सभी आईफोन्स में नंबर लॉक
की सुविधा होती थी पर इस बार आईफोन6 में फिंगर
प्रिंट टच लॉक होगा. ये लॉक आपकी ऊंगली के
प्रिंट को स्कैन कर लॉक खोलेगा.

No comments:

Post a Comment